hi.wikipedia.org

एकल परिवार - विकिपीडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अमेरिकी एकल परिवार जिसमें माँ, पिता और उनके बच्चे शामिल हैं, चित्र समय ल. 1955 ई॰

एकल परिवार (nuclear family; अन्य शब्द छोटा परिवार, एटोमिक परिवार, न्यूक्लियर परिवार, दांपत्य परिवार) उस परिवारिक समूह को कहते हैं जिसमें माता-पिता और बच्चे (एक या अधिक) शामिल होते हैं और अक्सर सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं। यह एकल-अभिभावक परिवार, संयुक्त परिवार अथवा दो से अधिक अभिभावकों वाले परिवारों से भिन्न है। एकल परिवारों में सामान्यतः विवाहित दम्पति परिवार का केन्द्र होते हैं और उनके कितने भी बच्चे हो सकते हैं। पर्यवेक्षकों के अनुसार परिभाषा भिन्न हो सकती है। कुछ परिभाषाओं में एकल परिवार में केवल केवल सगे भाई-बहन ही शामिल माने जाते हैं और दत्तक पुत्र, सौतेले भाई-बहन आदि आसन्न परिवार में गिने जाते हैं लेकिन कुछ परिभाषाओं में सौतेले माता-पिता एवं किसी तरह के भी मिश्रित (सौतेले और दत्तक भी) बच्चे एकल परिवार की परिभाषा में सम्मिलित माने जाते हैं। कुछ सामजशास्त्री और मानवशास्त्र विज्ञानी एकल परिवार की तुलना में विस्तारित परिवार संरचना को अधिकांश संस्कृतियों में अधिक प्रचलित पारिवारिक संरचना मानते हैं।[1][2]

न्यूक्लियर परिवार (nuclear family) शब्द 20वीं सदी में लोकप्रिय हुआ। उस समय से उत्तर अमेरिका में छोटे परिवारों की संख्या में कमी आ रही है जबकि अन्य पारिवारिक संरचनाओं में वृद्धि हुई है।[3]

पश्चिमी समाज में अक्सर विवाह को अनौपचारिक समझौते के स्थान पर कानूनी रूप से बाध्यकारी सम्बंध के रूप में माना जाता है। इन समाजों में आमतौर पर दोनों साथी (माता-पिता) अपने बच्चों के पालन-पोषण का काम साझा करते हैं। वो दोनों अपने बच्चों की रक्षा, विकास और समाज में उनकी स्थिति का ध्यान रखते हैं।[4] उपरोक्त शर्तें प्रतिबद्ध सम्बंधों में शामिल होती हैं और इसले लिए कानूनी रूप से विवाहित होना आवश्यक नहीं है।[5]

  1. जॉर्ज, जेम्स (2004). "Family and Culture". Encyclopedia of Applied Psychology. पपृ॰ 11–22. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-12-657410-4. डीओआइ:10.1016/B0-12-657410-3/00412-8.
  2. "conjugal family". Open Education Sociology Dictionary। (23 December 2014)।
  3. आरागॉन, कारोलिना; पार्कर, किम; ग्रीनवूड, शैनन; बैरोनावस्की, क्रिस; मैंडापेट, जॉन कारलो (14 सितम्बर 2023). "The Modern American Family". प्यू रिसर्च सेंटर. मूल से 3 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित.
  4. "The Convention on the Rights of the Child: The children's version". अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2025.
  5. Scott 2014.