तुर्किस्तान - विकिपीडिया
- ️Thu Mar 08 2012
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

तुर्किस्तान (अंग्रेज़ी: Turkistan या Turkestan, फ़ारसी: ur) मध्य एशिया के एक बड़ा भूभाग का पारम्परिक नाम है जहाँ तुर्की भाषाएँ बोलने वाले तुर्क लोग रहते हैं। इस नाम द्वारा परिभाषित इलाक़े की सीमाएँ समय के साथ बदलती रहीं हैं और इसका प्रयोग भी तुर्किस्तान से बाहर रहने वाले लोग ही अधिक करते थे।[1] आधुनिक युग में तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान, काज़ाख़स्तान, किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान और चीन का शिनजियांग प्रांत आते हैं। इनके अतिरिक्त उत्तरी ईरान और अफ़्ग़ानिस्तान के कुछ भाग, रूस के साइबेरिया क्षेत्र का छोटा सा भाग और मंगोलिया का सुदूर पश्चिमी भाग भी शामिल हैं। ध्यान दें कि ताजिकिस्तान को छोड़कर इन सभी क्षेत्रों में तुर्की भाषाएँ सबसे अधिक बोली जाती हैं। ताजिकिस्तान में बोली जाने वाली ताजिक भाषा एक ईरानी भाषा है, लेकिन ताजिकिस्तान को फिर भी तुर्किस्तान का भाग माना जाता है।[2][3]