मास्को - विकिपीडिया
- ️Sat Mar 29 2008
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मास्को Москва | ||
---|---|---|
राजधानी | ||
| ||
गान: Моя Москва ("मेरा मास्को") | ||
![]() | ||
निर्देशांक: 55°45′2″N 37°37′3″E / 55.75056°N 37.61750°E | ||
देश | ![]() | |
संघीय ज़िला | मध्य | |
आर्थिक क्षेत्र | मध्य | |
पहला उल्लेख | 1147[1] | |
शासन | ||
• सभा | शहर दूमा[2] | |
• महापौर[3] | सर्गेई सोब्यानिन[3] | |
क्षेत्रफल | ||
• कुल | 2561.5[4] किमी2 (989.0 वर्गमील) | |
• नगरीय | 6154 किमी2 (2,376 वर्गमील) | |
• महानगर | 48360 किमी2 (18,670 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 156 मी (512 फीट) | |
जनसंख्या (2021)[6] | ||
• कुल | ![]() | |
• पद | प्रथम | |
• घनत्व | 5080 किमी2 (13,200 वर्गमील) | |
• महानगर[7] | ![]() | |
• महानगर घनत्व | 2762 किमी2 (7,150 वर्गमील) | |
• महानगर[8] | ![]() | |
• महानगरीय घनत्व | 450 किमी2 (1,200 वर्गमील) | |
GDP[9] | ||
• कुल | ₽28,507 (2022) | |
• प्रति व्यक्ति | ₽21,82,863 (2022) | |
समय मण्डल | MSK[10] (यूटीसी+3) | |
ISO 3166 कोड | RU-MOW | |
वाहन पंजीकरण | 77, 177, 777; 97, 197, 797; 99, 199, 799, 977[11] | |
OKTMO ID | 45000000 | |
वेबसाइट | mos.ru |
मास्को (रूसी: Москва), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र विश्व के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को संसार के अरबपतियों का नगर भी कहा जाता है जहाँ विश्व के सबसे अधिक अरबपति बसते हैं।[12] २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार विश्व का सबसे महँगा नगर भी घोषित किया गया था।[13]
मास्को नगरी का नाम मोस्कवा नदी पर रखा गया है। १२३७-३८ के आक्रमण के बाद, मंगोलों ने सारा नगर जला दिया और लोगों को मार दिया। मास्को ने दुबारा विकास किया और १३२७ में व्लादिमीर - सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई। वोल्गा नदी के शुरूवात पर स्थित होने के कारण यह नगर अनुकूल था और इस कारण धीरे धीरे शहर बड़ा होने लगा। मास्को एक शांत और संपन्न रियासत बन गया और सारे रूस से लोग आकर यहाँ बसने लगे।
१६५४-५६ के प्लेग ने मास्को की आधी जनसंख्या को समाप्त कर दिया। १७०३ में बाल्टिक तट पर पीटर महान द्वारा सैंट पीटर्सबर्ग के निर्माण के बाद, १७१२ से मास्को रूस की राजधानी नहीं रही। १७७१ का प्लेग मध्य रूस का अन्तिम बड़ा प्लेग था, जिसमे केवल मास्को के ही १००००० व्यक्तियों के प्राण गए। १९०५ में, अलेक्जेंडर अद्रिनोव मास्को के पहले महापौर बने। १९१७ के रुसी क्रांति के पश्चात, मास्को को सोवियत संघ की राजधानी बनाया गया। मई ८,१९६५ को, नाजी जर्मनी पर विजय की २०वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को को हीरो सिटी की उपाधि प्रदान की गयी।
मास्को यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह रूस के सकल घरेलू उत्पाद का करीब २४% योगदान करता है। २००८ में मास्को की अर्थव्यवस्था ८.४४ ट्रिलियन रूबल थी | मास्को में औसत मासिक वेतन ४१६०० रूबल है। २०१० में, मास्को में बेरोजगारी दर सिर्फ १% थी, जो रूस के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में सबसे कम है। मास्को रूस का निर्विवादित रूप से मुख्य आर्थिक केंद्र है। यहाँ रूस के सबसे बड़े बैंक और कंपनियाँ स्थित हैं जिनमे रूस की सबसे बड़ी कंपनी गेज्प्रोम भी शामिल है। मास्को की रूस की खुदरा बिक्री में १७% एवं सभी निर्माण गतिविधियों में १३% हिस्सेदारी है। चेर्किजोव्सकी बाजार, ३ करोड़ डॉलर की दैनिक बिक्री एवं दस हजार विक्रेताओं के साथ यूरोप का सबसे बड़ा बाजार है। यह बाजार प्रशासनिक रूप से १२ भागों में बँटा है और शहर के एक बड़े भूभाग पर स्थित है।२००८ में, मास्को में ७४ अरबपति थे और यह न्यूयोर्क, ७१ अरबपति, से ऊँचे पायदान पर है।
देखें, मास्को राज्य विश्वविद्यालय
मास्को में १६९६ उच्चतर विद्यालय एवं ९१ महाविद्यालय हैं। इनके अलावा, २२२ अन्य संस्थान भी उच्च शिक्षा उपलब्ध करातें हैं, जिनमे ६० प्रदेश विश्वविद्यालय एवं १७५५ में स्थापित लोमोनोसोव मास्को स्टेट विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में २९ संकाय एवं ४५० विभाग हैं जिनमे ३०००० पूर्वस्नातक एवं ७००० स्नातकोत्तर छात्र पढते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में, उच्चतर विद्यालय के करीब १०००० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं करीब २००० शोधार्थी कार्य करते हैं। मास्को स्टेट विश्वविद्यालय पुस्तकालय, रूस के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है, यहाँ लगभग ९० लाख पुस्तकें हैं।
शहर में ४५२ पुस्तकालय हैं, जिनमे से १६८ बच्चों के लिए हैं। १८६२ में स्थापित रुसी स्टेट पुस्तकालय, रूस का राष्ट्रीय पुस्तकालय है।
मास्को का स्थापत्य विश्व प्रसिद्ध है। मास्को सेंट बेसिल केथेड्रल, क्राइस्ट द सेवियर केथेड्रल और सेवेन सिस्टर्स के लिए प्रसिद्ध है। लंबे समय तक मास्को पर रूढ़िवादी चर्चों का प्रभाव रहा | हालाँकि, शहर के समग्र रूप में सोवियत काल से भारी परिवर्तन हुआ है, खासकर जोसेफ स्टालिन के शहर के आधुनिकीकरण के बड़े पैमाने पर किये प्रयास के कारण यह परिवर्तन हुआ | स्टालिन की शहर के लिए योजना में चौड़े रास्तों और सडकों का जाल शामिल था जिनमे कई सड़कें १० लेन तक चौड़ी थीं | इससे शहर का यातायात सुगम हो गया, पर इसके लिए बहुत सारी एतिहासिक इमारतों को हटाना पड़ा |
स्टालिनवादी अवधि का सबसे प्रसिद्ध योगदान सेवेन सिस्टर्स (सात बहनें) माना जा सकता है। सेवेन सिस्टर्स सात गगनचुम्बी इमारतें हैं, जो क्रेमलिन से समान दूरी पर शहर भर में फैली हुईं हैं। सात टावरों को शहर के सभी ऊँचे स्थानों से देखा जा सकता है। ओस्तान्कियो टॉवर के अलावा ये सात टॉवर मध्य मास्को की सबसे ऊँची इमारतों में से हैं। ओस्तान्कियो टॉवर का निर्माण १९६७ में पूरा हुआ था, उस समय यह दुनिया की सबसे ऊँची मुक्त खड़ी भूमि संरचना थी | आज बुर्ज खलीफा दुबई, केंतून टॉवर ग्वांगझू और सी.एन. टॉवर टोरोंटो के बाद चौथे स्थान पर है।
हर नागरिक और उसके परिवार को अनिवार्य आवास उपलब्ध कराने की सोवियत नीति एवं मास्को की आबादी के तेजी से विकास के कारण, विशाल एवं नीरस आवासीय परिसरों का निर्माण किया गया | इन परिसरों को इनकी शैली, आयु, मजबूती एवं निर्माण सामग्री के आधार पर विभेदित किया जा सकता है। इनमे से अधिकतर का निर्माण स्टालिन युग के पश्चात हुआ और इनकी निर्माण शैलियाँ नेताओं (ब्रेज्हेनेव, ख्रुश्चेव इत्यादि) के नाम से जानी जाती हैं। आमतौर पर इन परिसरों का रखरखाव खराब है।
मास्को की जनसंख्या की उत्क्रांति : समय - १४०० से १८५६ | |||||||||||
१४०० | १६३८ | १७१० | १७२५ | १७३८ | १७७५ | १७८५ | १८११ | १८१३ | १८२५ | १८४० | १८५६ |
४०,००० | २००,००० | १६०,००० | १४५,००० | १३८,००० | १६१,००० | १८८,७०० | २७०,२०० | २१५,००० | २४१,५०० | ३४९,१०० | ३६८,८०० |
मास्को की जनसंख्या की उत्क्रांति : समय - १८६८ से २००२ | |||||||||||
१८६८ | १८७१ | १८८८ | १८९७ | १९१२ | १९२० | १९२६ | १९३९ | १९५९ | १९७९ | १९८९ | २००२ |
४१६,४०० | ६०१,९६९ | ७५३,४५९ | १,०३८,६०० | १,६१७,१५७ | १,०२७,३०० | २,१०१,२०० | २,६०९,२०० | ६,१३३,१०० | ८,१४२,२०० | ८,९७२,३०० | १०,३८३,००० |
- द मॉस्को टाईम्स - मॉस्को का एक बडा अंग्रेजी अखबार
- द मॉस्को न्यूज - मॉस्को के सबसे पुराने अंग्रेजी अखबारों में से एक
यह अनुभाग खाली है, अर्थात पर्याप्त रूप से विस्तृत नहीं है या अधूरा है। आपकी सहायता का स्वागत है!
- ↑ Comins-Richmond, Walter. "The History of Moscow". Occidental College. मूल से 17 May 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 July 2006.
- ↑ "The Moscow Statute". Moscow City Duma. Moscow City Government. 28 June 1995. मूल से 23 August 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 September 2010. The supreme and exclusive legislative (representative) body of the state power in Moscow is the Moscow City Duma.
- ↑ अ आ "The Moscow City Mayor". Government of Moscow. मूल से 23 August 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 March 2010.
- ↑ "Общая площадь Москвы в длинну и ширину". RosInfoStat. मूल से 3 December 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 June 2021.
- ↑ Including Moscow Oblast (8,524,665)
- ↑ "Оценка численности постоянного населения по субъектам Российской Федерации". Federal State Statistics Service. मूल से 1 September 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 September 2022.
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;Urban
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ Moscow metropolitan area
- ↑ "Валовой региональный продукт по субъектам Российской Федерации в 2016-2022гг". rosstat.gov.ru. मूल से 31 March 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 August 2023.
- ↑ "Об исчислении времени". Официальный интернет-портал правовой информации (रूसी में). मूल से 22 June 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 January 2019.
- ↑ "Автомобильные коды регионов России-2022: таблица с последними изменениями". РИА Новости (रूसी में). 16 November 2022. मूल से 28 November 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 November 2022.
- ↑ "मॉस्को बिकम्स वर्ल्ड्स बिलियनायर कैपिटल - फोर्ब्स". RIA Novsoti. मूल से 9 मार्च 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2008.
- ↑ Sahadi, Jeanne, Moscow remains the world’s most expensive city while London moves up from fifth to second place Archived 2008-03-29 at the वेबैक मशीन. CNNMoney.com